WATCH VIDEO : औरंगाबाद में राजस्व महा अभियान के सर्वे से परेशान किसानों से 30 सितंबर तक लिए जाएंगे हस्ताक्षर, दिसंबर में पटना में प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार के औरंगाबाद में भारतीय किसान संघ की बैठक में राजस्व महा अभियान के तहत किसानों को हो रही परेशानियों पर चर्चा हुई. 30 सितंबर तक हस्ताक्षर अभियान चलाकर 15 अक्टूबर तक मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा.

विज्ञापन

Aurangabad News : औरंगाबाद जिले के फेसर स्थित रामजानकी ठाकुरबाड़ी में शुक्रवार को भारतीय किसान संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष रामजनम सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई.

विज्ञापन

इस दौरान किसानों के देवता भगवान बलराम की जयंती भी श्रद्धा के साथ मनाई गई. बैठक में ग्राम समिति, प्रखंड समिति और जिला कार्यकारिणी के सदस्य शामिल हुए.

राजस्व महा अभियान सर्वे में आ रही परेशानियां

बैठक में मुख्य रूप से बिहार सरकार द्वारा चलाए जा रहे राजस्व महा अभियान के तहत विशेष सर्वे में किसानों को हो रही कठिनाइयों पर गंभीर चर्चा की गई.

संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि सर्वे के दौरान किसानों को जमीन के कागजात और अन्य प्रक्रियाओं में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. इन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संगठन की ओर से चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति तैयार की गई.

दिसंबर में पटना में होगा राज्यव्यापी प्रदर्शन

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 30 सितंबर तक प्रत्येक ग्राम समिति के अध्यक्ष और मंत्री किसानों से उनकी समस्याओं को लेकर हस्ताक्षर करवाएंगे. इसके बाद समस्याओं से संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री को स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजा जाएगा.

Also Read : औरंगाबाद : दाउदनगर में गणेशोत्सव की धूम, पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़; IG विकास वैभव ने की महाआरती

आंदोलन के अगले चरणों के तहत अक्टूबर में प्रखंड स्तर पर, नवंबर में जिला स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा तथा दिसंबर में राजधानी पटना जाकर जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा.

बैठक में क्षेत्र संगठन मंत्री हेमराज, प्रदेश कोषाध्यक्ष बलिराम सिंह, प्रदेश महामंत्री बाल किशोर पाठक, प्रांत उपाध्यक्ष बलराम शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष हेमंत कुमार शर्मा, सह मंत्री प्रदुम्न शर्मा, रामपुकार मिस्त्री, धीरेंद्र सिंह, विश्वजीत तिवारी, प्रमोद दुबे, कृष्णा सिंह, संजय यादव, हरिनारायण मेहता सहित काफी संख्या में किसान उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन