सुदिव्य कुमार सोनू के परिजनों से मिलकर भावुक हुईं कल्पना सोरेन, कहा- 'सोनू भैया की कमी कभी पूरी नहीं होगी'
दिवंगत पूर्व मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि अर्पित करती गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन | Prabhat Khabar Network
गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादशकर्म में भाग लिया. उन्होंने दिवंगत नेता को पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की.
गिरिडीह. गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन गुरुवार को राज्य सरकार के पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादशकर्म में शामिल हुईं. उन्होंने दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की.
इस मौके पर कल्पना मुर्मू सोरेन ने कहा कि सोनू भैया का असमय निधन सभी के लिए गहरी व्यक्तिगत एवं अपूरणीय क्षति है. उनका स्नेह, अपनापन और साथ सदैव स्मृतियों में जीवंत रहेगा. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की.

एक दिन पहले पहुंचकर लिया था तैयारियों का जायजा
द्वादशकर्म कार्यक्रम को लेकर गांडेय विधायक एक दिन पूर्व बुधवार को ही उत्सव उपवन पहुंची थीं. उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया और आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं को देखा. बताया गया कि उन्होंने स्वयं तैयारियों की निगरानी करते हुए व्यवस्था को दुरुस्त कराने में सक्रिय भूमिका निभायी.
कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में जुटी रहीं
बुधवार को उत्सव उपवन पहुंचने के बाद कल्पना मुर्मू सोरेन ने कार्यक्रम स्थल की विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली. आयोजन में शामिल होने वाले लोगों के लिए आवश्यक इंतजामों को लेकर भी उन्होंने संबंधित लोगों से जानकारी ली. द्वादशकर्म के दिन उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होकर दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि दी और उनके प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की.
ये भी पढ़ें: दिवंगत नेता सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि देने पहुंचे कई मंत्री, जानें द्वादश कार्यक्रम में कौन-कौन हुए शामिल
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए