प्रशासनिक चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच कटैया पावर हाउस में विश्वकर्मा पूजा संपन्न, ट्रैफिक व्यवस्था से लोगो ने जताई संतुष्टि,

Updated:
विज्ञापन

फोटो कैप्शन - कटैया पावर हाउस स्थित विश्वकर्मा पूजा स्थल पर एसडीएम और अन्य पदाधिकारी, | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कटैया पावर हाउस में विश्वकर्मा पूजा का आयोजन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. प्रशासन की बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों की लोगों ने सराहना की. जानिए क्या रहा खास.

विज्ञापन

Kataiya Power House Vishwakarma Puja: वीरपुर, प्रशासन की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच कटैया पावर हाउस में आयोजित विश्वकर्मा पूजा का मेला शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया. इस बार पहले से तैयार की गयी ट्रैफिक व्यवस्था का असर मेले के दौरान साफ दिखा. सड़क पर दुकानों को लगाने पर रोक और मेले को मुख्य सड़क के दक्षिणी हिस्से में सीमित रखने से यातायात व्यवस्था सुचारू रही. लोगों को जाम का सामना नहीं करना पड़ा और हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने आसानी से मेले का आनंद लिया.

विज्ञापन

आठ मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती

मेले में भीड़ को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के लिए वीरपुर अनुमंडल प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किये गये थे. अनुमंडल पदाधिकारी विनय कुमार ने आठ मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारियों के साथ जिला पुलिस बल की तैनाती की थी. इसके अलावा उत्पाद विभाग की दो टीमों को भी व्यवस्था में लगाया गया था.

प्रशासन की इस व्यवस्था से मेले में भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिली. मेला देखने पहुंचे लोगों ने प्रशासन की पहल की सराहना करते हुए ऐसी व्यवस्था आगे भी जारी रखने की मांग की.

सड़क पर दुकान लगाने पर पहले से थी रोक

इस वर्ष मेले में मुख्य सड़क पर किसी भी दुकान को लगाने की अनुमति नहीं दी गयी थी. मेला क्षेत्र को मुख्य सड़क के दक्षिणी हिस्से में रखा गया था. इससे सड़क पर अनावश्यक भीड़ नहीं हुई और पूरे आयोजन के दौरान यातायात सामान्य बना रहा.

भीमनगर-सहरसा चौक से रानीगंज तक कई चेक पोस्ट बनाये गये थे. इन चेक पोस्ट पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवानों की तैनाती की गयी थी. प्रशासन की ओर से आने-जाने वाले लोगों और वाहनों की व्यवस्था पर लगातार नजर रखी गयी.

एसडीएम और एसडीपीओ ने किया मेले का निरीक्षण

वीरपुर एसडीएम विनय कुमार ने गुरुवार की शाम एसडीपीओ पवन कुमार के साथ कटैया पावर हाउस स्थित विश्वकर्मा पूजा मेले का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया.

निरीक्षण के दौरान सर्किल इंस्पेक्टर मिथिलेश पांडेय, वीरपुर थानाध्यक्ष संजय दास, भीमनगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. अधिकारियों ने लगाए गये बैरियर पर रुककर पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये.

उत्पाद विभाग की टीम ने करीब दो दर्जन लोगों को पकड़ा

मेले के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने शराब के नशे में करीब दो दर्जन लोगों को पकड़ा. विभाग के अनुसार जांच में उनके शराब पीने की पुष्टि हुई. मेले में सुरक्षा व्यवस्था के साथ नशे में वाहन चलाने और सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन पर भी नजर रखी गयी.

वीरपुर और आसपास के क्षेत्रों में भी विश्वकर्मा पूजा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होने की जानकारी प्रशासन की ओर से दी गयी है.

Kataiya Power House Vishwakarma Puja: पिछले वर्षों की तुलना में कम आये दुर्घटना के मामले

वीरपुर एसडीएम विनय कुमार ने कहा कि विश्वकर्मा पूजा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गयी है. अब तक कहीं से भी किसी प्रकार के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है.

अस्पताल प्रबंधक अविनाश कुमार ने बताया कि 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा के दौरान दुर्घटना से जुड़े तीन मामले अस्पताल पहुंचे. उनके अनुसार पिछले वर्षों की तुलना में इस बार दुर्घटना के मामले काफी कम रहे.

Also Read: JDU के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में नहीं पहुंचे अनंत सिंह, एक मंच पर दिखे नीतीश-निशांत, चल रही है बैठक

Also Read: पटना सिविल कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराया जा रहा परिसर, सर्च ऑपरेशन शुरू

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन