36 घंटे बाद कोसी नदी से मिला राधिका का शव, गांव में पसरा मातम

Updated:
विज्ञापन

पुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच की जा रही है

विज्ञापन

सुपौल. सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर सिरे पंचायत से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है. कोसी नदी में डूबकर लापता हुई 07 वर्षीय मासूम राधिका कुमारी का शव शुक्रवार को लगभग 36 घंटे बाद बरामद किया गया. इस घटना ने न सिर्फ परिजनों को तोड़ दिया है, बल्कि पूरे गांव में गहरा सन्नाटा और मातम पसरा हुआ है. जानकारी के अनुसार बीते बुधवार को गांव की चार मासूम बच्चियां एक साथ कोसी नदी में नहाने के लिए गई थी. इसी दौरान अचानक सभी बच्चियां गहरे पानी में चली गईं और डूब गईं. घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए राहत और बचाव कार्य शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद उसी दिन तीन बच्चियों के शव को नदी से निकाल लिया गया, लेकिन राधिका का कोई पता नहीं चल पाया. राधिका की तलाश लगातार जारी रही. शुक्रवार को एनडीआरएफ की टीम ने गहन खोज अभियान चलाया और आखिरकार 36 घंटे बाद बच्ची का शव बरामद किया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन