थाना परिसर में जनता दरबार आयोजित, नौ मामलों का हुआ निष्पादन

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्देश्य छोटे-छोटे भूमि विवादों का त्वरित और पारदर्शी समाधान करना था

विज्ञापन

सरायगढ़. भपटियाही थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवादों के समाधान को लेकर अंचलाधिकारी धीरज कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य छोटे-छोटे भूमि विवादों का त्वरित और पारदर्शी समाधान करना था. सीओ धीरज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दरबार में दोनों पक्षों के कागजातों की सावधानीपूर्वक जांच के बाद नौ मामलों का त्वरित निष्पादन किया गया. उन्होंने यह भी बताया कि एक नए विवाद से संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ है, लेकिन आपसी सहमति नहीं होने और आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में उसका निष्पादन फिलहाल नहीं किया जा सका. सीओ ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को भूमि से जुड़े मामलों के समाधान हेतु जनता दरबार का आयोजन किया जाता है. इस दौरान दोनों पक्षों की उपस्थिति में राजस्व अभिलेखों और अन्य कागजातों का अवलोकन कर निष्पक्ष निर्णय लिया जाता है. उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से अपील की कि वे छोटे-मोटे विवादों को पंचायत स्तर पर आपसी बातचीत से सुलझाएं, जिससे न्यायिक प्रक्रिया का बोझ कम हो और सामाजिक सौहार्द बना रहे. जनता दरबार के मौके पर थानाध्यक्ष संजय कुमार दास, राजस्व कर्मचारी अमित कुमार, नवीन ठाकुर, सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन