आश्रय स्थलों में पेयजल व आकस्मिक दवाएं रहेंगी मौजूद

Updated:
विज्ञापन
आश्रय स्थलों में पेयजल व आकस्मिक दवाएं रहेंगी मौजूद

लू व संभावित सुखाड़ से निपटने की तैयारी पर हुई उच्चस्तरीय बैठक

विज्ञापन

लू व संभावित सुखाड़ से निपटने की तैयारी पर हुई उच्चस्तरीय बैठक सुपौल. राज्य में लगातार बढ़ती गर्मी और लू की गंभीर स्थिति को देखते हुए मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई. इस बैठक का उद्देश्य संभावित सुखाड़ की पूर्व तैयारी और लू से बचाव के उपायों की समीक्षा करना था. वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस बैठक में जिलाधिकारी कौशल कुमार, पुलिस अधीक्षक शैशव यादव व सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी चंद्रभूषण कुमार ने भाग लिया. बैठक में विशेष रूप से नगर विकास एवं आवास विभाग की भूमिका पर चर्चा की गई. जिसमें निम्नलिखित बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित किया गया. शहरी क्षेत्र में भीषण गर्मी को देखते हुए सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल की सुचारु व्यवस्था करने, आमजन को गर्म हवाओं और लू से संबंधित चेतावनियों की जानकारी देने के लिए कलर कोडिंग के साथ सूचना बोर्ड लगाने पर जोर दिया गया. बैठक में शहरी क्षेत्रों में खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत युद्ध स्तर पर कराने का निर्देश दिए गए. नगर क्षेत्र में स्थापित आश्रय स्थलों में पेयजल और आकस्मिक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने की चर्चा की गई, विशेष रूप से स्लम क्षेत्रों के लिए. इस मौके पर अन्य अधिकारी भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन