प्रखंड बीस सूत्री की पहली बैठक में कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा

बैठक की अध्यक्षता वीरपुर एसडीएम नीरज कुमार ने की
राघोपुर. प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित टीसीपी भवन में बुधवार को नवगठित बीस सूत्री प्रखंड कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की पहली बैठक का आयोजन हुआ. बैठक की अध्यक्षता वीरपुर एसडीएम नीरज कुमार ने की. उन्होंने बीस सूत्री प्रखंड कार्यालय का भी उद्घाटन किया. इसके बाद उपस्थित सभी सदस्यों के बीच आपसी परिचय हुआ. ताकि सभी लोगों के बीच समन्वय स्थापित हो सके. बैठक को संबोधित करते एसडीएम नीरज कुमार ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जनता के कल्याण के लिए कई जनोपयोगी और लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही है. जिनमें सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, किसान कल्याण, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास जैसी अनेक योजनाएं शामिल है. लेकिन जानकारी के अभाव में अब भी कई जरूरतमंद और पात्र लोग इन योजनाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं. उन्होंने उपस्थित सभी सदस्यों से अपील करते कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर इन योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं. ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके. बैठक में प्रमुख रूप से प्रखंड स्तर पर चल रही विभिन्न योजनाओं की प्रगति, उनमें आ रही चुनौतियां और उनके समाधान को लेकर गहन समीक्षा की गयी. बैठक में तय किया गया कि प्रत्येक योजना की समीक्षा नियमित रूप से की जाएगी. जिसकी रिपोर्टिंग संबंधित अधिकारियों को समय-समय पर सौंपी जाएगी. बैठक में बीडीओ ओमप्रकाश, सीओ रश्मि प्रिया, जदयू जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद यादव, जदयू जिला उपाध्यक्ष बैजनाथ यादव, प्रखंड अध्यक्ष प्रो कमल प्रसाद यादव, प्रो बैद्यनाथ प्रसाद भगत, नूर आलम, पूनम देवी, मित्तन यादव, आलोक चौधरी आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार झा
राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










