स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान की तैयारी तेज

Updated:
विज्ञापन

डीएम सावन कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को लहटन चौधरी सभागार में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के सफल संचालन को लेकर जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गयी.

विज्ञापन

सुपौल. डीएम सावन कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को लहटन चौधरी सभागार में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के सफल संचालन को लेकर जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में स्वास्थ्य विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, शिक्षा विभाग, आईसीडीएस, पंचायती राज विभाग और जीविका सहित कई विभागों के अधिकारी शामिल हुए. यह विशेष अभियान 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक जिले के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्रों से लेकर जिला अस्पताल तक चलाया जायेगा. बैठक में पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से अभियान की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गयी. अभियान के तहत प्रमुख गतिविधियां होंगी एनसीडी स्क्रीनिंग व एएनसी सेवाएं, एचपीवी टीकाकरण, पोषण परामर्श कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, प्रोजेक्ट कन्या विद्यालय व कन्या उच्च विद्यालय में आरबीएसके टीम द्वारा स्वास्थ्य जांच आयुष्मान कार्ड निर्माण, विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जिला अस्पताल से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर शिविर का आयोजन किया जायेगा. इन गतिविधियों के माध्यम से आम जनों को व्यापक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. बैठक में डीडीसी, सीएस, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, आईसीडीएस जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम समन्वयक सह कार्यक्रम प्रबंधक, जिला लेखा प्रबंधक शिवकुमार, जिला अनुश्रवण व मूल्यांकन पदाधिकारी, जिला सामुदायिक उत्प्रेरक अभिषेक कुमार, अनुपमा चौधरी तथा प्रखंड स्तर से वीसी के माध्यम से स्वास्थ्य प्रबंधक और बीसीएम उपस्थित रहे. जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रखंड स्तर पर आज ही बीडीओ की अध्यक्षता में बैठक कर माइक्रोप्लान तैयार किया जाए, ताकि कार्यक्रम का संचालन सुचारू रूप से किया जा सके. उन्होंने कहा कि सभी विभाग टीम भावना से कार्य करें, ताकि यह अभियान जिले में सफल और प्रभावी रूप से लागू हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन