स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 की तैयारी, डीएम ने दिये सख्त निर्देश

Updated:
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) व लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान (फेज-2) अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 के सफल संचालन को लेकर सोमवार को जिला जल व स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित की गयी.

विज्ञापन

कल से दो अक्तूबर तक सभी पदाधिकारी व कर्मी तिथिवार गतिविधियों का संचालन करेंगे सुपौल. स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) व लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान (फेज-2) अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 के सफल संचालन को लेकर सोमवार को जिला जल व स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता डीएम सावन कुमार ने की. बैठक में सभी बीडीओ, प्रखंड समन्वयक व संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हुए. डीएम ने निर्देश दिया कि 17 सितंबर से 02 अक्तूबर तक सभी पदाधिकारी और कर्मी तिथि-वार गतिविधियों का संचालन करेंगे तथा इसकी जानकारी आइएमआइएस पोर्टल पर अद्यतन करेंगे. बैठक में डीडीसी सुश्री सारा अशरफ ने स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 पर विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने पीपीटी के माध्यम से बताया कि अभियान के पांच प्रमुख अवयव होंगे. डीएम ने कहा कि सभी विभाग अभिसरण की भावना से कार्य करें और अपनी गतिविधियों के फोटोग्राफ्स नोडल विभाग को उपलब्ध कराएं, जिसे बाद में आईएमआईएस पर अपडेट किया जायेगा. उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मियों को निर्देशित किया कि 17 सितंबर से 01 अक्तूबर तक टीम भावना से कार्य कर सुपौल को अव्वल स्थान दिलाने का प्रयास करें. बैठक में सीएस, डीईओ, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, निदेशक डीआरडीए, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, डीपीओ आईसीडीएस, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्वास्थ्य समिति), जिला सामुदायिक उत्प्रेरक पदाधिकारी, डीपीएम जीविका, जिला समन्वयक, जिला सलाहकार, सभी बीडीओ व प्रखंड समन्वयक उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन