पैक्स चुनाव के लिए मतदान कर्मी रवाना, चार मतदान केंद्र पर चुनाव आज

शाम 4:30 बजे तक मतदान कराया जाएगा
सरायगढ़. प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति चांदपीपर के पैक्स अध्यक्ष और प्रबंध कार्य करने समिति सदस्यों का चुनाव शुक्रवार को सुबह 7 बजे से प्रारंभ किया जाएगा. शाम 4:30 बजे तक मतदान कराया जाएगा. पैक्स चुनाव को लेकर प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति के भवन चांदपीपर के प्रांगण में चार मतदान केंद्र बनाया गया है. बीडीओ अच्युतानंद ने बताया कि चुनाव मैदान में अध्यक्ष पद से नौ प्रत्याशी और विभिन्न कोटी के प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य पद 18 उम्मीदवार चुनाव मैदान में डटे हुए हैं. चांदपीपर पैक्स में कुल मतदाताओं की संख्या 2239 है. मतदान के तुरंत बाद प्रखंड मुख्यालय सभागार भवन में मतगणना कराई जाएगी. मतगणना कार्य की भी तैयारी पूरी कर ली गई है. बीडीओ ने बताया कि मतदान केंद्र पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है. मतदान के दौरान गड़बड़ी फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर प्रशासन और पुलिस की पैनी नजर रहेगी. उन्होंने बताया कि मतदान कर्मी को मतदान सामग्री के साथ मतदान केंद्र के लिए रवाना कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार झा
राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










