ePaper

मुहर्रम में असामाजिक तत्वों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर

Updated at : 01 Jul 2025 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
मुहर्रम में असामाजिक तत्वों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर

बैठक की अध्यक्षता बीडीओ अच्युतानंद और थाना अध्यक्ष संजय दास ने संयुक्त रूप से किया

विज्ञापन

सरायगढ़. भपटियाही थाना में मंगलवार को मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता बीडीओ अच्युतानंद और थाना अध्यक्ष संजय दास ने संयुक्त रूप से किया. बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ अच्युतानंद ने कहा कि मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण सौहार्दपूर्ण एवं परंपरागत ढंग से मनाएं. कहा कि मुहर्रम पर्व मुस्लिम समुदाय का एक महत्वपूर्ण पर्व है. जिसे सभी समुदायों के बीच आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के अफवाह से बचे. यदि किसी को कोई संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलती है, तो तत्काल स्थानीय प्रशासन को सूचित करें. बीडीओ ने कहा कि पंचायत उप चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता भी लागू है. आदर्श आचार संहिता का भी शत प्रतिशत पालन करना अनिवार्य है. थाना अध्यक्ष संजय दास ने कहा कि मुहर्रम पर्व में जुलूस के लिए जो रूट चार्ट मिला है. उसी रूट चार्ट से जुलूस निकालने का काम करेंगे. मुहर्रम पर्व में डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा. असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के घटना या दुर्घटना होने पर पुलिस को सूचित करें. पुलिस अविलंब पहुंचकर कार्रवाई करेगी. उन्होंने कहा कि नाबालिग लड़कों के साथ करतब नहीं दिखाने का काम करेंगे. थाना अध्यक्ष ने कहा कि जुलूस के दौरान पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की जाएगी. थाना अध्यक्ष ने कहा कि सरकार द्वारा पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है. इसके बावजूद भी कोई शराब पीकर हुड़दंग मचाएंगे तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. बैठक में मुखिया विजय कुमार यादव, कांग्रेस जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण मेहता, कांग्रेस कार्यकारी जिला अध्यक्ष राजनारायण गुप्ता, मुखिया गणेश राम, मो अलाउद्दीन, मो शरीफुल्लाह, मो सलीम, मो हकीम, ओम प्रकाश पंडित, देवचंद मेहता, उपेंद्र यादव, बद्री नारायण यादव, सीताराम मंडल, पंकज कुमार सहित सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन