सुरक्षा को लेकर पुलिस ने होटल, लॉज सहित अन्य जगहों पर की छापेमारी, नहीं मिला कोई आपत्तिजनक वस्तु

Updated:
विज्ञापन
सुरक्षा को लेकर पुलिस ने होटल, लॉज सहित अन्य जगहों पर की छापेमारी, नहीं मिला कोई आपत्तिजनक वस्तु

यह अभियान पटना पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चलाया गया

विज्ञापन

राघोपुर. थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार में मंगलवार की देर रात पुलिस द्वारा व्यापक जांच अभियान चलाया गया. यह अभियान पटना पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चलाया गया. जिसमें बाजार स्थित विभिन्न आवासीय होटल, लॉज और ठहराव स्थलों की गहन जांच की गई. रात करीब 10:30 बजे शुरू हुआ यह अभियान लगभग 12 बजे तक जारी रहा. जिससे बाजार क्षेत्र में कुछ समय के लिए हलचल का माहौल बना रहा. जानकारी अनुसार, राघोपुर थाना पुलिस की टीम ने अलग-अलग होटलों और लॉज में पहुंचकर वहां ठहरे लोगों की पहचान सत्यापित की. इस दौरान आगंतुक पंजी (विजिटर रजिस्टर), पहचान पत्र, होटल रिकॉर्ड तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई. पुलिस अधिकारियों ने होटल संचालकों को निर्देश दिया कि बिना वैध पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को कमरा उपलब्ध नहीं कराया जाए तथा प्रत्येक आगंतुक की सही जानकारी रजिस्टर में दर्ज की जाए. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करना, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना तथा किसी भी संभावित आपराधिक घटना को रोकना है. हाल के दिनों में राज्यभर में सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे विशेष सतर्कता अभियान के तहत इस तरह की जांच को नियमित रूप से अंजाम दिया जा रहा है. राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि पुलिस मुख्यालय, पटना के निर्देशानुसार यह रूटीन जांच अभियान चलाया गया. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए समय-समय पर ऐसे अभियान जारी रहेंगे. बताया कि जांच के दौरान सभी होटल संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं. देर रात चले इस अभियान को लेकर होटल व्यवसायियों और स्थानीय लोगों के बीच काफी चर्चा रही. कई लोग पुलिस की इस कार्रवाई को सुरक्षा के लिहाज से आवश्यक बता रहे हैं. हालांकि जांच के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना, संदिग्ध वस्तु या बड़ी गड़बड़ी सामने नहीं आई. पुलिस ने स्पष्ट किया कि आगे भी क्षेत्र में इसी तरह की सघन जांच और गश्ती अभियान जारी रहेंगे.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन