विद्यालय के रसोईघर का ताला तोड़कर हजारों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

विद्यालय प्रधानाध्यापक ने इस संबंध में थाने में लिखित आवेदन दिया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया की आवेदन मिला है.

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के लतौना दक्षिण पंचायत के प्राथमिक विद्यालय कशहा बाजार पूर्वी वार्ड नंबर एक में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने विद्यालय के रसोईघर का ताला तोड़कर हजारों रुपए के समान की चोरी की घटना को अंजाम दिया है. इस संबंध में प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार ने बताया कि सोमवार को जब हम विद्यालय पहुंचे तो देखा कि विद्यालय का ररसोईघर का ताला टूटा हुआ है. जब अंदर जाकर देखा तो रसोईघर में रखी हुई सभी सामग्री गायब है. इसकी जानकारी वार्ड सदस्य और ग्रामीणों को भी दी गई. उन्होंने बताया कि चोरी की घटना में 843 किलोग्राम चावल, 80 पीस प्लेट, 1 टोपियां स्टील, 1 टोपियां ऐलुमिनियम, 1 लोहिया , 3 बाल्टी, 20 किलोग्राम दाल, एक खाली और एक भरा हुआ गैस सिलेंडर सहित अन्य बर्तनों और मसाला की चोरी कर ली गई है. घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस भी विद्यालय पहुंच कर घटना की छानबीन में जुट गई है. विद्यालय प्रधानाध्यापक ने इस संबंध में थाने में लिखित आवेदन दिया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया की आवेदन मिला है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन