भाजपा स्थापना दिवस पर सेवा और संगठन का लिया संकल्प

जिला उपाध्यक्ष विश्वजीत भगत ने कहा कि भाजपा का स्थापना दिवस सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है
– कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंद बच्चों के बीच सामग्री वितरित कर ‘राष्ट्र प्रथम’ का दिया संदेश राघोपुर. भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर राघोपुर क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने संगठन गढ़े चलो सुपंथ पर बढ़े चलो के प्रेरणादायी मंत्र के साथ सेवा, सुशासन और ‘राष्ट्र प्रथम’ के ध्येय को पुनः आत्मसात किया. इस अवसर पर पार्टी को शिखर तक पहुंचाने वाली महान विभूतियों का पुण्य स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई. कार्यक्रम का आयोजन भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष अविनाश साह के नेतृत्व में तथा भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष विश्वजीत भगत के मार्गदर्शन में विभिन्न स्थानों पर किया गया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने आवासों पर पार्टी का ध्वज लगाकर गर्व और सम्मान का प्रदर्शन किया. स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कार्यकर्ताओं ने पार्टी के मूल सिद्धांत ‘अंत्योदय’ को अपनाते हुए गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों के बीच कॉपी, पेन, चॉकलेट और बिस्कुट का वितरण किया. इस पहल से बच्चों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली और सामाजिक सरोकार के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता भी झलकी. जिला उपाध्यक्ष विश्वजीत भगत ने कहा कि भाजपा का स्थापना दिवस सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है. यह दिन संगठन की मजबूती, विचारधारा के प्रति निष्ठा और राष्ट्र सेवा के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ करने का अवसर प्रदान करता है. उन्होंने कहा कि ‘राष्ट्र प्रथम’ के सिद्धांत को अपनाते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना ही पार्टी का उद्देश्य है. मौके पर सिमराही नगर पंचायत के युवा मोर्चा अध्यक्ष अविनाश शाह, कुन्दन विवेक, देवादित्य सेन, बालमुकुंद चौधरी, सुमित जायसवाल, अभिषेक महतो, सोनू बिट्टू, राहुल साह, गोल्डन दास, अमित महतो सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार झा
राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










