ePaper

मुहर्रम जुलूस निकालने के लिए अनुमति लेना अनिवार्य : थानाध्यक्ष

Updated at : 01 Jul 2025 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
मुहर्रम जुलूस निकालने के लिए अनुमति लेना अनिवार्य : थानाध्यक्ष

बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने की

विज्ञापन

जदिया. मुहर्रम पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को जदिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने की. बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों व विभिन्न समुदायों के लोगों ने भाग लिया. सभी ने आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की प्रतिबद्धता जताई और प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया. बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि मुहर्रम जुलूस निकालने के लिए पूर्व अनुमति (लाइसेंस) लेना अनिवार्य है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जुलूस के दौरान डीजे बजाने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा. उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखेगी. ताकि किसी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना फैलाने वालों पर त्वरित कार्रवाई की जा सके. थानाध्यक्ष ने सभी से अपील की कि वे सौहार्द बनाए रखें, अफवाहों से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें. बैठक में श्याम यादव, संजय अग्रवाल, कुलदीप मेहता, यूनुस रहमानी, गुड्डू, कुंदन यादव, अब्दुल रहमान, मो जहांगीर, मो इम्तियाज, मो. रिजवान सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन