लोगों को मतदान के अधिकार के प्रति किया गया जागरूक

Updated:
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं, युवाओं एवं प्रथम मतदाताओं ने भी इन गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया

विज्ञापन

सुपौल. विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार को जिले में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया. जिले के बसंतपुर, राघोपुर, छातापुर, त्रिवेणीगंज, किशनपुर, मरौना, सुपौल, सरायगढ़-भपटियाही, निर्मली, प्रतापगंज एवं पिपरा प्रखंड में स्वच्छता पर्यवेक्षक द्वारा डोर-टू-डोर संपर्क कार्यक्रम, महादलित टोला भ्रमण, ई-रिक्शा माइकिंग, लॉवीटीआर बूथ विजिट एवं जन संवाद अभियान के माध्यम से लोगों को मतदान के अधिकार एवं जिम्मेदारी के प्रति जागरूक किया गया. सभी प्रखंडों में आशा, सेविका-सहायिका, महिला पर्यवेक्षिका एवं जीविका दीदियों की सक्रिय भागीदारी से रैली, चौपाल, नुक्कड़ संवाद, मेहंदी प्रतियोगिता, स्लोगन लेखन, घर-घर संपर्क तथा वीडियो टेस्टिमोनियल निर्माण जैसी विविध गतिविधियां आयोजित की गई. ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं, युवाओं एवं प्रथम मतदाताओं ने भी इन गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन