समाज हित व सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को किया गया सम्मानित

Published at :28 Jan 2025 6:35 PM (IST)
विज्ञापन
समाज हित व सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को किया गया सम्मानित

भूदाता परिवार के एक सदस्य गोपालजी भगत दिल्ली में रहने के कारण समारोह में शामिल नहीं हो पाये

विज्ञापन

छातापुर. गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में रविवार को समाज हित और सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया. मुख्यालय में मुक्तिधाम निर्माण हेतु कुल एक बीघा भूमिदान करने वाले भूदाताओं को समारोह पूर्वक प्रखंड प्रमुख आशिया देवी, बीडीओ डॉ राकेश गुप्ता, सीओ राकेश कुमार, बीपीआरओ देश कुमार, उपप्रमुख संजय यादव, शालीग्राम पांडेय, मुखिया प्रतिनिधि मकसूद मसन, पूर्व पंसस अशोक भगत आदि ने पाॅग व शॉल से सम्मानित किया. भूदाताओं में कौशल्या देवी पति स्व भुवनेश्वर भगत, संजय उर्फ पप्पू भगत पिता स्व राधा प्रसाद भगत, प्रमोद भगत वो संजय उर्फ बबलू भगत वो संतोष उर्फ बौआ भगत पिता स्व विश्वनाथ भगत, बिनोद कुमार भगत पिता स्व राधा प्रसाद भगत के पुत्र प्रशांत राज, बैधनाथ उर्फ बैजू भगत पिता स्व जगन्नाथ भगत शामिल हैं. भूदाता परिवार के एक सदस्य गोपालजी भगत पिता स्व लालचंद भगत दिल्ली में रहने के कारण समारोह में शामिल नहीं हो पाये. वहीं मधुबनी के शहाबुद्दीन साफी एवं लक्षमीनिया के शेख नथुनी को आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण हेतु भूमि दान करने के लिए तथा सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वच्छता पर्यवेक्षक भीमपुर राजकुमार गुप्ता, सेविका अनिता देवी एवं एएनएम शीला कुमारी को भी सम्मानित किया गया. बीडीओ ने बताया कि प्रखंड कार्यालय के द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करने हेतु पत्र भेजकर आमंत्रित किया गया था. समाज हित व सेवा के क्षेत्र में इन लोगों का योगदान सराहनीय व प्रेरणादायक है और ऐसे लोग हमेशा सम्मान के हकदार होते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन