विद्युत आपूर्ति ठप रहने से लोगों में आक्रोश

गुरुवार देर रात को आई हल्की बारिश व आंधी को इसकी वजह बता कर विभागीय कर्मी पल्ला झाड़ते रहे
कटैया-निर्मली. पिपरा प्रखंड क्षेत्र में दो फीडर लाइन सप्लाय दे रही है. इसके बावजूद आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार की देर रात से शुक्रवार को दिन भर बिजली कटौती से आमलोग परेशान रहे. गुरुवार देर रात को आई हल्की बारिश व आंधी को इसकी वजह बता कर विभागीय कर्मी पल्ला झाड़ते रहे. उपभोक्ताओं का कहना था कि प्रचंड गर्मी की वजह से लोगों के जीवन पर प्रतिकूल असर होने लगा है. लोगों के घरों में लगे इन्वर्टर भी जबाव देने लगा. इधर बिजली आपूर्ति बंद रहने से लोगों में काफी आक्रोश देखा गया. इस बाबत विद्युत विभाग से जुड़े अधिकारी व कर्मियों ने बताया कि बिजली तार पर पेड़ गिरने की वजह से आपूर्ति बंद था. जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










