दुर्गा पूजा को लेकर जिला शांति समिति की बैठक आयोजित

Updated:
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर अफवाहों पर भी विशेष निगरानी रखने का आदेश दिया गया

विज्ञापन

सुपौल. आगामी दुर्गा पूजा 2025 को शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर आज जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय के लहटन चौधरी सभागार में जिला शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी सावन कुमार ने की. बैठक में सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं जिला शांति समिति के सदस्य शामिल हुए. बैठक में जिलाधिकारी ने पुलिस प्रशासन एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को पूरे जिले में विशेष चौकसी बरतने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा जिले की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर है, जिसे हर वर्ष पूरी श्रद्धा और भाईचारे के साथ मनाया जाता है. सोशल मीडिया पर अफवाहों पर भी विशेष निगरानी रखने का आदेश दिया गया. जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि कहीं से भी किसी प्रकार की अफवाह या गलत सूचना फैलने की जानकारी मिलते ही तत्काल कार्रवाई की जाएगी. बैठक में पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस, उप विकास आयुक्त सारा असरफ, अपर समाहर्त्ता (राजस्व, विभागीय जांच एवं आपदा प्रबंधन), सिविल सर्जन डॉ ललन ठाकुर, प्रभारी पदाधिकारी जिला सामान्य शाखा, प्रधान सहायक जिला सामान्य शाखा, नगर परिषद के मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा राघव, नागेंद्र नारायण ठाकुर, अमर कुमार चौधरी, मकसूद आलम, एम वली, धर्मेंद्र सिंह, जावेद रफीक, राम कुमार राय, बैजू भगत, खुर्शीद आलम, अभिषेक पंसारी, रामचंद्र यादव, जियाउर्र रहमान, प्रो निखिलेश कुमार सिंह सहित सभी संबंधित पदाधिकारी एवं समिति सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन