विलंब से स्कूल का गेट खुलने से अभिभावक भड़के

Updated:
विज्ञापन

सुबह 9.44 बजे तक बंद था स्कूल का गेट, सड़क पर खड़े रहे बच्चे

विज्ञापन

– मामला निर्मली नगर पंचायत के कन्या मध्य विद्यालय का – सुबह 9.44 बजे तक बंद था स्कूल का गेट, सड़क पर खड़े रहे बच्चे निर्मली नगर पंचायत क्षेत्र के कन्या मध्य विद्यालय के गेट का ताला शनिवार को विलंब से खुला, जिससे अभिभावक आक्रोशित हो गए. गुस्साए अभिभावक स्कूल गेट पर पहुंच कर एचएम के खिलाफ विरोध जताया. बताया जाता है कि निर्धारित समय पर विद्यालय खुलने के बजाय सुबह 9.44 बजे तक स्कूल का मुख्य द्वार बंद रहा. इस दौरान विद्यालय के बाहर मेन रोड पर शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं ताला खुलने का इंतजार करते रहे. इसकी जानकारी मिलते ही अभिभावकों में आक्रोश फैल गया. उन्होंने प्रधान शिक्षक बद्री नारायण वर्मा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विद्यालय में मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं है. अभिभावकों का कहना है कि बच्चों को गुणवत्ताहीन एमडीएम दिया जाता है, जिसके कारण छात्र विद्यालय में भोजन करने से कतराते हैं. उधर, प्रधान शिक्षक बद्री नारायण वर्मा ने कहा कि चाबी गलती से घर पर रह गया था, जिसके कारण स्कूल खुलने में थोड़ी देरी हुई. सुबह 9.45 बजे विद्यालय खोल दिया गया. घटना की जानकारी मिलने पर डीएम सावन कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा विभाग के संबंधित अधिकारी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन