ePaper

पंचायत समिति की बैठक सम्पन्न, विकास योजनाओं को लेकर चर्चा, अनुपस्थित सदस्यों पर जताई गई नाराजगी

Updated at : 19 May 2025 6:22 PM (IST)
विज्ञापन
पंचायत समिति की बैठक सम्पन्न, विकास योजनाओं को लेकर चर्चा, अनुपस्थित सदस्यों पर जताई गई नाराजगी

बीडीओ ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों का स्वागत किया.

विज्ञापन

निर्मली मरौना प्रखंड मुख्यालय स्थित टीसीपी भवन बेलही में सोमवार को पंचायत समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख मंजुला देवी ने की, जबकि कार्यपालक पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी रचना भारतीय ने बैठक का संचालन किया. बैठक की शुरुआत में प्रखंड प्रमुख और बीडीओ ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों का स्वागत किया. इस दौरान कई सदस्यों की अनुपस्थिति पर खेद व्यक्त करते हुए इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया की उपेक्षा बताया गया. बैठक में बीडीओ रचना भारतीय ने सरकार की प्रमुख योजनाओं महिला संवाद, अनुसूचित जाति एवं जनजाति टोलों में विशेष विकास शिविर सहित अन्य कल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी दी. उन्होंने इन कार्यक्रमों की सफलता सुनिश्चित करने हेतु जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से समन्वय और सक्रिय सहयोग की अपील की. बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई. संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए गए ताकि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके. बीडीओ ने स्पष्ट कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप हर योजना को ज़मीनी स्तर पर लागू करना सभी की जिम्मेदारी है. बैठक में उप प्रमुख मो उमर, सीडीपीओ आरती कुमारी, बीपीआरओ कुमार गौरव, बीईओ रामप्रसाद सिंह यादव सहित कई अन्य पदाधिकारी एवं पंचायत समिति सदस्य मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन