विशेष राजस्व शिविर का आयोजन, 357 रैयतों ने जमा किया आवेदन पत्र

नगर पंचायत के राजस्व कर्मचारी दिलीप कुमार रजक ने बताया कि सबसे अधिक आवेदन त्रुटिपूर्ण जमाबंदी सुधार से जुड़े हैं
पिपरा. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, पटना द्वारा चलाए जा रहे विशेष राजस्व अभियान के तहत गुरुवार को नगर पंचायत पिपरा कार्यालय परिसर में विशेष राजस्व शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में पिपरा नगर पंचायत के दो मौजा पिपरा और मोकरई के रैयतों से कुल 357 प्रपत्र जमा हुए. इसमें 273 त्रुटिपूर्ण जमाबंदी सुधार, 53 छूटी हुई जमाबंदी व 31 नामांतरण एवं बंटवारा से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए. नगर पंचायत के राजस्व कर्मचारी दिलीप कुमार रजक ने बताया कि सबसे अधिक आवेदन त्रुटिपूर्ण जमाबंदी सुधार से जुड़े हैं. शिविर का निरीक्षण करने के लिए राजस्व सर्वे प्रशिक्षण संस्थान, पटना के अनुदेशक राजेश कुमार सिंह एवं पिपरा अंचल के राजस्व पदाधिकारी सुभाष चंद्र चौधरी उपस्थित थे. निरीक्षण के दौरान अनुदेशक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन की संख्या और भीड़ को देखते हुए 20 सितंबर तक विशेष शिविरों की संख्या बढ़ाई जा सकती है. इसके लिए अंचल अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सुधार कार्यक्रम 20 सितंबर के बाद भी परिमार्जन के रूप में जारी रहेगा, ताकि सभी लंबित मामलों का निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




