करेंट की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

Updated:
विज्ञापन

घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई

विज्ञापन

कटैया-निर्मली. निर्मली पंचायत के हटबरिया वार्ड 8 में सोमवार को करेंट की चपेट में आने से एक वृद्ध की घटना स्थल ही मौत हो गई. घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. बताया जाता है कि हटबरिया निवासी हलधर साह (65) अपने दरवाजे पर काम कर रहा था. इसी दौरान वह बिजली के नंगे तार की चपेट में आ गया. जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक और बिजली का लाइन काटते तब तक वृद्ध की मौत हो गई थी. घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई. घटना की जानकारी प्रशासन को नहीं दी गई और मंगलवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन