पिकअप की ठोकर से वृद्ध की मौत

Updated:
विज्ञापन

ग्रामीणों हाईवे जाम कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन

– ग्रामीणों हाईवे जाम कर किया प्रदर्शन सरायगढ. प्रखंड क्षेत्र के पिपराखुर्द पंचायत के नारायणपुर गांव के वार्ड नंबर 08 निवासी 62 वर्षीय सुकल मुखिया की रविवार सुबह करीब 05 बजे एनएच 27 पर सड़क पार करते समय पिकअप की ठोकर से मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, सुकल मुखिया अपने घर के पास से सड़क पार कर सुबह घूमने जा रहे थे. उसी समय सिमराही से निर्मली की ओर तेज रफ्तार से जा रही खाली पिकअप अनियंत्रित होकर उन्हें टक्कर मार दी. घटना के बाद पिकअप गाड़ी सड़क से लगभग 20 फीट नीचे गड्ढे में गिर गयी. चालक मौके से फरार हो गया. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच 27 को जाम कर दिया. लकड़ी और बांस से सड़क को घेरकर मृतक की लाश को सड़क पर रखकर प्रदर्शन करने लगे. जाम सुबह 05 बजे से 8:15 बजे तक चला. जिससे छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई. लोगों को आवागमन करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. जाम को समाप्त कराने के लिए जिप सदस्य गौतम कुमार, मुखिया राजेंद्र साह सहित अन्य जनप्रतिनिधि और भपटियाही थाना पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया और प्रदर्शन समाप्त कराया. इसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल सुपौल पोस्टमार्टम के लिए भेजा. घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है. मृतक के परिवार में पत्नी यशोदा देवी, दो पुत्र रविंद्र मुखिया और वीरेंद्र मुखिया व तीन पुत्रियां हीरा कुमारी, इनर देवी और चनर देवी हैं. इस बाबत थाना अध्यक्ष संजय दास ने बताया कि पिकअप को जब्त कर लिया गया है. अभी तक परिजनों द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन