ePaper

अनियंत्रित बाइक से बचने के क्रम में बाइक सवार वृद्ध दंपति घायल

Updated at : 08 Jun 2025 6:09 PM (IST)
विज्ञापन
अनियंत्रित बाइक से बचने के क्रम में बाइक सवार वृद्ध दंपति घायल

प्राथमिक उपचार के बाद सीताराम शर्मा को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया गया

विज्ञापन

छातापुर. थाना क्षेत्र के डहरिया गैस एजेंसी के समीप शनिवार की रात एक बाइक सवार सामने से आ रहे बाइकर्स के लहरिया कट के शिकार होते-होते बच गये. इस हादसे में बाइक सवार सब्जी विक्रेता दंपति जख्मी हो गये. सामने से आ रहे अनियंत्रित बाइक से बचने के क्रम में संतुलन खोने से यह हादसा हुआ है. जख्मी दंपति डहरिया पंचायत वार्ड संख्या 08 निवासी 70 वर्षीय सीताराम शर्मा व उनकी पत्नी 65 वर्षीया लिलिया देवी हैं. दोनों को उपचार के लिए सीएचसी छातापुर में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद सीताराम शर्मा को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया गया. जबकि मामूली रूप से जख्मी उनकी पत्नी का उपचार सीएचसी में ही कर दिया गया. जख्मी के पुत्र संजय शर्मा ने बताया कि छातापुर हाट में सब्जी बेचने के बाद उसके माता-पिता बाइक से घर जा रहे थे. इसी क्रम में सामने से आ रहे अनियंत्रित बाइक के अचानक रॉग साइड में आ जाने से उनके पिता ने बचने के क्रम में संतुलन खो दिया. बाइक के साथ हाइवे पर गिर जाने से दोनों जख्मी हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन