ePaper

पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ, जागरूकता के लिए छात्र-छात्राओं ने उठाया कदम

Updated at : 08 Apr 2025 6:36 PM (IST)
विज्ञापन
पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ, जागरूकता के लिए छात्र-छात्राओं ने उठाया कदम

कॉलेज प्रांगण में आयोजित समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो प्रमोद कुमार ने की

विज्ञापन

राघोपुर. केएन डिग्री कॉलेज राघोपुर में मंगलवार को विश्वविद्यालय द्वारा घोषित कार्यक्रम के तहत पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर कॉलेज प्रांगण में आयोजित समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो प्रमोद कुमार ने की. कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे. प्राचार्य प्रो प्रमोद कुमार ने अपने संबोधन में पोषण के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि पोषण की कमी से बच्चे अनेक प्रकार की बीमारियों का शिकार हो जाते हैं. यदि जच्चा और बच्चा को समय पर समुचित पोषण मिले, तो भारत जैसे देश में कुपोषण की समस्या को काफी हद तक दूर किया जा सकता है. इस अवसर पर प्रो विपिन कुमार सिंह ने कहा कि भारत सरकार पोषण सुधार के क्षेत्र में कई प्रभावशाली योजनाएं चला रही है, किंतु इन योजनाओं की सफलता के लिए समाज में व्यापक जनजागरूकता आवश्यक है. एनएसएस के नोडल पदाधिकारी प्रो रामकुमार कर्ण ने बताया कि पोषण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए एनएसएस द्वारा विभिन्न स्थानों पर कार्यशालाएं आयोजित की जा चुकी हैं और आगामी दिनों में भी इस दिशा में और प्रयास किए जाएंगे. यह प्रयास समाज के लिए एक सकारात्मक पहल है. कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो रामलखन प्रसाद ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम आगामी दो सप्ताह तक चलेगा, जिसमें कॉलेज के स्वयंसेवक विभिन्न क्षेत्रों में जाकर जागरूकता अभियान चलाएंगे और पोषण से जुड़ी समस्याओं पर संवाद स्थापित करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन