नपं ने लगाया शीतल पेयजल केंद्र, लोगों को मिल रही राहत

Updated:
विज्ञापन
नपं ने लगाया शीतल पेयजल केंद्र, लोगों को मिल रही राहत

लोगों के पैसे की भी बचत हो रही है

विज्ञापन

वीरपुर. भीषण गर्मी और लू के बीच नगर पंचायत की एक सराहनीय पहल आम लोगों के लिए राहत का बड़ा सहारा बनकर सामने आई है. नगर पंचायत कार्यालय द्वारा शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर शीतल एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई है, जिससे राहगीरों, यात्रियों और स्थानीय लोगों को गर्मी से काफी राहत मिल रही है. नगर पंचायत की ओर से पूरे नगर क्षेत्र में कुल 10 चिह्नित स्थानों पर पेयजल मशीनें स्थापित की गई हैं. इन मशीनों से लोगों को न केवल शुद्ध पानी मिल रहा है, बल्कि ठंडा पानी भी उपलब्ध हो रहा है, जो तपती गर्मी में तत्काल राहत प्रदान कर रहा है. पानी पीने के बाद लोग जहां सुकून महसूस कर रहे हैं, वहीं इस पहल के लिए नगर पंचायत को धन्यवाद भी दे रहे हैं. मुख्य पार्षद सुशील कुमार ने बताया कि बस स्टैंड, अस्पताल परिसर के सामने, गोल चौक, शनि मंदिर, हटिया चौक, दास टोला, चकबंदी चौक, बर्मा सेल और चिल्ड्रेन पार्क जैसे प्रमुख स्थानों पर इन मशीनों को लगाया गया है. इससे खासकर आम जनता, दुकानदारों और फुटपाथी व्यापारियों को काफी फायदा मिल रहा है और वे लू के प्रभाव से बच पा रहे हैं. कार्यपालक पदाधिकारी देवर्षि रंजन ने बताया कि इस पहल से लोगों को न केवल राहत मिल रही है, बल्कि ठंडा पानी मिलने से उनकी सेहत पर भी सकारात्मक असर पड़ रहा है. साथ ही, लोगों के पैसे की भी बचत हो रही है, क्योंकि उन्हें बाहर से पानी खरीदने की जरूरत नहीं पड़ रही. स्थानीय लोगों गौतम कुमार, पीयूष कुमार, सदानंद यादव, विंदेश्वरी पासवान और रामप्रसाद दास ने नगर पंचायत की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह व्यवस्था आम जनमानस के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रही है. उनका कहना है कि भीषण गर्मी और हिटवेव के इस दौर में यह कदम लोगों को राहत देने के साथ-साथ जनसेवा का एक बेहतरीन उदाहरण है.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन