राजस्व कर्मचारी संघ की नयी जिला कार्यकारिणी गठित

Published at :28 Jan 2025 6:32 PM (IST)
विज्ञापन
राजस्व कर्मचारी संघ की नयी जिला कार्यकारिणी गठित

बैठक में जिले के सभी राजस्व कर्मचारी मौजूद थे

विज्ञापन

– अजय कुमार बने जिलाध्यक्ष व विकास कुमार पाठक जिला सचिव सुपौल. बिहार राज्य राजस्व एवं भूमि सुधार कर्मचारी संघ शाखा सुपौल के सामान्य परिषद की बैठक जिला मुख्यालय स्थित विद्यापुरी में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता दीपक कुमार पासवान ने किया. बैठक में जिले के सभी राजस्व कर्मचारी मौजूद थे. बैठक में सर्वसम्मति से राजस्व कर्मचारी संघ सुपौल की नयी जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया. जिसमें जिलाध्यक्ष अजय कुमार, उपाध्यक्ष राकेश रौशन, सचिव विकास कुमार पाठक, कोषाध्यक्ष दीपक कुमार पासवान एवं जिला मंत्री नजीम आलम चुने गए. वहीं जिले के सभी अंचल के अंचल पर्यवेक्षक का भी सर्वसम्मति से चुनाव किया गया. सर्वसम्मति से सदर अंचल के पर्यवेक्षक के रूप में विकास कुमार पाठक, किशनपुर में पिंटू राम, राघोपुर में गुंजन कुमार, मरौना में रंजीत कुमार, बसंतपुर में अवध बिहारी, पिपरा में दिलीप कुमार, छातापुर में विकास कुमार, त्रिवेणीगंज राघवेन्द्र कुमार, निर्मली इन्द्रदेव कुमार, प्रतापगंज में सिद्धनाथ कुमार व सरायगढ़ में मो ईराफुल पर्यवेक्षक चुने गए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन