थलहा धार में नये पुल का होगा निर्माण : मंत्री

एक वार्ड से दूसरे वार्ड जाने में परेशानी होती है
वीरपुर. क्षेत्रीय विधायक सह पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार सिंह रविवार को वीरपुर पहुंचे. जहां मंत्री तिरंगा यात्रा में शामिल हुए. इसके बाद कुसहर पंचायत में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. लोगों ने पंचायत के वार्ड नंबर 13 और 14 को जोड़ने वाली थलहा धार पर चर्चा की. लोगों का कहना था कि वर्ष 2008 की कुसहा त्रासदी में इस धार पर बना पुल पूरी तरह टूट कर बह गया. जिसके 17 साल बाद भी इस पुल का जीर्णोद्धार नहीं हो सका है. जिससे एक वार्ड से दूसरे वार्ड जाने में परेशानी होती है. बच्चों को स्कूल, रोगियों को अस्पताल सहित आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. लोगों की शिकायत सुनने के बाद मंत्री ने कहा कि इस पुल की शिकायत पूर्व में कार्यकर्ताओं द्वारा की जा चुकी है. कागजी प्रक्रिया भी पूरी की गई है. जल्द ही इस धार पर नये पुल का निर्माण होगा. मौके पर विधायक प्रतिनिधि गोपाल आचार्य, गौरव सिंह, मनीष सिंह, मोनू पाण्डेय, प्रताप कुमार मेहता, पवन कुमार मेहता, निखिल सौरभ झा आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




