ePaper

ऐतिहासिक होगा एनडीए विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन, 10 हजार से अधिक कार्यकर्ता होंगे शामिल : राजेंद्र

Updated at : 10 Sep 2025 6:46 PM (IST)
विज्ञापन
ऐतिहासिक होगा एनडीए विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन, 10 हजार से अधिक कार्यकर्ता होंगे शामिल : राजेंद्र

गांधी मैदान में सुपौल विधानसभा स्तरीय एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन ऐतिहासिक होगा.

विज्ञापन

सुपौल एनडीए की सरकार ने विकास के क्षेत्र में जो उपलब्धियां हासिल की है, उन्हें जनता तक पहुंचाना ही एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य है. उक्त बातें जदयू जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव ने कही. वह जिला जदयू कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में एनडीए के प्रमुख कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि 16 सितंबर को जिला मुख्यालय स्थित गांधी मैदान में सुपौल विधानसभा स्तरीय एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन ऐतिहासिक होगा. सम्मेलन में विधानसभा क्षेत्र के 10 हजार से अधिक एनडीए कार्यकर्ता शामिल होंगे. सम्मेलन में जदयू, भाजपा, लोजपा, आएलएम और हम के प्रदेश स्तर के कई नेता शामिल होंगे. जदयू संगठन प्रभारी राम बाबू कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार के प्रयास से पूरे बिहार में विकास की गंगा बह रही है. यही कारण है कि आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए एकजुट होकर मैदान में उतरेगा. बिहार एवं बिहार वासियों के हितों की रक्षा के लिए 2025 में फिर से प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगा. आरएलएम के जिलाध्यक्ष धर्मपाल कुमार ने गठबंधन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि यदि कार्यकर्ता निष्ठा एवं लगन से एकजुट हो जाये तो 2025 में 225 फिर से नीतीश सरकार निश्चित है. बीजेपी नेता सुशील चौधरी ने कहा कि कार्यक्रम में एनडीए के हजारों कार्यकर्ता भाग लेंगे. सम्मेलन को एनडीए के पांचों घटक दल के प्रमुख नेता संबोधित करेंगे. कहा कि यह सम्मेलन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा बूथ स्तर तक सक्रियता सुनिश्चित करने में मील का पत्थर साबित होगा. बैठक में नागेंद्र नारायण ठाकुर, संजीव नयन गुप्ता, युगल किशोर अग्रवाल, जगदीश यादव, मो मकसूद आलम, सत्यनारायण यादव, भगवान चौधरी, हरेकांत झा, किशन मंडल, रामचंद्र यादव, खुर्शीद आलम, ओम प्रकाश यादव, प्रमोद कुमार मंडल, चांदनी पासवान, प्रियंका कुमारी, रीनाबाला, अमरदेव कामत, हरिमोहन विश्वास, अजय अजनबी, पप्पू साह, महेश देव, सागर, सदानंद पासवान आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन