ePaper

प्रखंड बीस सूत्री कार्यालय का सांसद ने किया उदघाटन, अधिकारियों के कामकाजों की प्रशंसा

Updated at : 29 May 2025 7:34 PM (IST)
विज्ञापन
प्रखंड बीस सूत्री कार्यालय का सांसद ने किया उदघाटन, अधिकारियों के कामकाजों की प्रशंसा

बैठक का धन्यवाद ज्ञापन बीपीआरओ कालीचरण ने किया

विज्ञापन

सुपौल. सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरूवार को प्रखंड बीस सूत्री कार्यालय का उदघाटन क्षेत्रीय सांसद दिलेश्वर कामैत ने फीता काटकर किया. इसके बाद कार्यालय स्थित सभा भवन में प्रखंड बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति की बैठक प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अजय कुमार अजनबी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया. बैठक में मुख्य रूप से मौजूद सांसद दिलेश्वर कामैत ने बीस सूत्री समिति कि पहली बैठक की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह जिला अनुशासित जिला है. यहां अच्छे-अच्छे पदाधिकारी पदस्थापित है. यहां अनुशासित तरीके से कार्य किया जाता है. कहा कि यह क्षेत्र ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव का क्षेत्र है. जहां दिनोंदिन विकास की गंगा बह रही है. कहा कि समिति की पहली बैठक है. इसके बाद दो बैठक और होनी है. उन्होंने बैठक में अंचलाधिकारी से परिमार्जन, अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया. कहा कि वीणा पंचायत में सड़क अतिक्रमण से स्कूली बच्चों को आने जाने में परेशानी होती है. जिसे अविलंब मुक्त कराया जाए. बैठक में सरकारी अमीन द्वारा नापी के लिए बहाना बनाने की शिकायत अंचलाधिकारी से की गई. कहा कि नापी के लिए टाल मटोल करते रहते हैं. जहां सीओ ने सदन में लोगों को परेशानी दूर करने का भरोसा दिलाया. सदस्यों द्वारा कृषि विभाग से संबंधित कार्यों के बारे में पूछने पर बीएओ ने बताया कि वर्तमान में खरीफ अभियान शुरू हो चुकी है. प्रबंधन में विकसित कृषि संकल्प अभियान 29 मई से 12 जून तक चलेगी. पंचायती राज विभाग द्वारा चल रहे कार्यों के बारे में बीपीआरओ कालीचरण ने पंचायत सरकार भवन, सोलर लाइट सहित अन्य योजनाओं के बारे में सदस्यों को विस्तार पूर्वक से जानकारी दी. सदन में शिक्षा विभाग द्वारा चल रही योजनाओं के बारे में बीइओ सह डीपीओ राहुल चंद्र चौधरी ने सरकार द्वारा छात्र – छात्राओं को मिलने वाली लाभों की जानकारी दी. अध्यक्ष श्री अजनबी ने बैठक से अनुपस्थित संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों को स्पष्टीकरण भेजने का निर्देश दिया. सभी अधिकारियों से अपील करते कहा कि बैठक से तीन दिन पहले लिखित कॉपी कार्यालय को समर्पित कर विकास कार्यों में एक दूसरे की मदद करें. बैठक का धन्यवाद ज्ञापन बीपीआरओ कालीचरण ने किया. बैठक का संचालन बीडीओ ज्योति गामी ने की. इस मौके पर जिला जदयू अध्यक्ष सह जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव, अमर कुमार चौधरी, जगदीश यादव, युगल किशोर अग्रवाल, ओमप्रकाश यादव, प्रमोद कुमार मंडल, खुर्शीद आलम, राधा देवी, कमाल खां, प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष कुमार राहुल, सदस्य सीताराम यादव, रणधीर विश्वास, राम किशोर राय, मो शमशेर, पंकज कुमार झा, सुशील कुमार, विजय कुमार, सुमन सिंह, गोविंद ठाकुर, रविंद्र महतो, बीएसओ, मनरेगा पीओ, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, बीडब्ल्यूओ, मत्स्य, ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक, एसबीआई व ग्रामीण बैंक के प्रतिनिधि सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन