विधायक ने अग्निपीड़ित परिवारों को सौंपा 12 हजार का चेक
Edited by RAJEEV KUMAR JHA
Updated:
विज्ञापन
पीड़ित परिवारों के बीच बुधवार को विधायक नीरज कुमार सिंह पहुंचे
विज्ञापन
वीरपुर. भगवानपुर पंचायत के वार्ड 3 शिवनगर में पिछले दिनों हुई अगलगी की घटना में पांच परिवार के घर पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए थे. पीड़ित परिवारों के बीच बुधवार को विधायक नीरज कुमार सिंह पहुंचे. उन्होंने पीड़ित परिवारों से मिलकर संवेदना जताई और मौके पर ही सरकार द्वारा दी जाने वाली 12 हजार की राशि सभी परिवारों को दिया. बताया गया कि पीड़ित परिवार महेंद्र यादव, रंभा देवी, सरस्वती देवी, राधा देवी और महादेवी को 12-12 हजार रुपए का चेक दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










