खबर का असर: सड़क का हुआ पुर्निमाण, लोगों में खुशी
Published by : RAJEEV KUMAR JHA Updated At : 21 Feb 2026 6:49 PM
इस बार हुई गड़बड़ी तो होगा आंदोलन
प्रभात इंपेक्ट – स्थानीय लोगों ने कहा, धन्यवाद प्रभात खबर राघोपुर. प्रखंड क्षेत्र के सिमराही नगर पंचायत अंतर्गत रेलवे ओवरब्रिज के समीप हाल ही में बनाई गई सर्विस सड़क के महज 10 दिन के भीतर टूट जाने का मामला सामने आया था. इस गंभीर लापरवाही को लेकर प्रभात खबर में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया. शुक्रवार को संबंधित विभाग ने क्षतिग्रस्त सड़क को उखाड़कर दोबारा निर्माण कार्य शुरू करा दिया. प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है. वहीं लोगों ने प्रभात खबर के प्रति आभार व्यक्त किया है. गौरतलब है कि 08 फरवरी को रेलवे ओवरब्रिज के बगल से गुजरने वाली इस सर्विस सड़क का निर्माण कराया गया था, लेकिन निर्माण के कुछ ही दिनों बाद सड़क की परत कई जगहों से उखड़ गई और गड्ढे बन गए. इससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह मार्ग दुर्घटना का कारण बन सकता था. इस मामले को गंभीरता से उठाते हुए प्रभात खबर ने 20 फरवरी को इसे प्रमुखता से ‘10 दिन के भीतर सड़क टूटी, जांच कराने की मांग’ शीर्षक से प्रकाशित किया था. खबर में सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाए गए थे. स्थानीय लोगों द्वारा जांच की मांग को प्रमुखता दी गई थी. खबर प्रकाशित होते ही प्रशासन सक्रिय हुआ और मात्र 24 घंटे के भीतर सड़क की मरम्मत व पुनर्निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया. गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं : एसडीओ इस संबंध में एनएच 106 के सहायक अभियंता सतेन्द्र पाठक ने बताया था कि सड़क की मेंटेनेंस अवधि पांच वर्ष की है. शिकायत मिलने के बाद विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल कार्रवाई शुरू की. इस बार हुई गड़बड़ी तो होगा आंदोलन क्षतिग्रस्त हिस्सों को पूरी तरह उखाड़ दिया गया और नए सिरे से निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया. अधिकारियों का कहना है कि इस बार गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा और निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप कराया जाएगा. स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई का स्वागत किया है. उनका कहना है कि मीडिया में खबर प्रकाशित होने के बाद ही विभाग ने गंभीरता दिखाई. हालांकि उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि दोबारा लापरवाही सामने आई तो वे आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










