मॉर्निंग वॉक से लौट रही वृद्धा के गले से बदमाशों ने खींचा चेन

Updated:
विज्ञापन
मॉर्निंग वॉक से लौट रही वृद्धा के गले से बदमाशों ने खींचा चेन

थानाध्यक्ष राकेश कुमार कुमार का कहना है कि पीड़ित द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज. थाना क्षेत्र के बाजार के धर्मशाला के समीप श्री राधाकृष्ण ठाकुरबाड़ी मंदिर के समीप सड़क पर मॉर्निंग वॉक से लौट रही वृद्धा से चेन झपट लिया गया. घटना मंगलवार की सुबह करीब पांच से साढ़े पांच बजे की बताई जा रही है. इस संबंध में नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 20 निवासी राजकपूर गुप्ता ने बताया कि मंगलवार की सुबह उसकी 78 वर्षीय मां तारा देवी मॉर्निंग वॉक से वापस लौट रही थी. इसी तरह क्रम में शहर के धर्मशाला के समीप श्री राधाकृष्ण ठाकुरबाड़ी मंदिर के समीप सड़क पर पीछे से एक काले रंग के बाइक सवार नकाबपोश दो बदमाशों ने मां के गले से सोने का चैन करीब 15 ग्राम जिसका मूल्य करीब दो लाख रुपए छीन लिया लिया. बदमाश दक्षिण दिशा की ओर भाग में गए. उन्होंने बताया कि हमलोगों ने उनका पीछा भी किया. लेकिन वे दोनों बाइक सवार नकाबपोश बदमाश भागने में सफल रहा. इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई. साथ ही घटना के बाद से हमलोग काफी डरे सहमे हुए हैं. पीड़िता के पुत्र का कहना है कि घटना के संबंध में सुबह में लिखित आवेदन थाने को दिए हैं. जबकि थानाध्यक्ष राकेश कुमार कुमार का कहना है कि पीड़ित द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन