मौसम का बदला मिजाज, किसानों के चेहरे पर छायी मायूसी

खेतों में लगा पानी, गेहूं, मक्का सहित तिलहन फसल को पहुंची क्षति
– खेतों में लगा पानी, गेहूं, मक्का सहित तिलहन फसल को पहुंची क्षति सरायगढ़. प्रखंड क्षेत्र में तीन दिनों से बेमौसम बारिश होने से किसानों को आर्थिक क्षति हुई है. हालांकि गुरुवार काे भी मौसम का मिजाज बदला हुआ था. वहीं बुधवार की रात मेघ गर्जन के साथ भारी बारिश हुई. एक बार फिर किसानों के चेहरे पर मायूसी छाई हुई है. बारिश व तेज हवा से किसानों के खेतों में पानी लग गया, जिससे गेहूं और मकई की फसलों को नुकसान पहुंचा है. कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने से आम, लीची, गेहूं, मक्का, तिलहन फसल को क्षति पहुंचा है. किसान ज्ञानदेव मेहता, शिवराम यादव, रामनंदन मेहता, विशेश्वर मेहता, सुंदरेश्वर यादव, सीताराम मंडल, रोनक कुमार, बीरेंद्र मंडल, दयाराम मंडल, गजेन्द्र यादव सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि अब तक अधिकांश खेतों में गेहूं की फसल लगी हुई है. कुछ खेतों में गेंहू कटाई होने पर अभी भी पसरा हुआ है. जहां पानी लग गया है. अब तक करीब 30 प्रतिशत ही गेहूं की कटाई हुई है. किसानों ने बताया कि अगर और बारिश हुई तो गेहूं के फसल को काफी नुकसानदायक होगा. किसानों की निगाहें अब आसमान पर टिकी हुई है. कहा कि किसान बड़ी मेहनत से फसलों उगाते हैं, लेकिन प्रकृति की मार से खेतीबाड़ी चौपट हो जाती है. इस क्षेत्र के लोगों का मुख्य धंधा खेतीबाड़ी ही है. इसी खेतीबाड़ी से ही लोगों का गुजर बसर होता है. प्रखंड क्षेत्र के किसानों ने जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




