मेधावी छात्रा को किया गया सम्मानित
Published by : RAJEEV KUMAR JHA Updated At : 24 Apr 2026 6:23 PM
माधोगड़िया ने कहा कि शिक्षा समाज के विकास की सबसे मजबूत नींव है
राघोपुर. प्रखंड क्षेत्र के सिमराही नगर पंचायत अंतर्गत पिपराही स्थित रामप्रसाद सावित्री देवी सरस्वती शिशु मंदिर में शुक्रवार को एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर कक्षा तीन में विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा नेहा कुमारी को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के संरक्षक सचिन माधोगड़िया उपस्थित रहे. उन्होंने छात्रा की उपलब्धि की सराहना करते हुए न केवल उसे सम्मानित किया, बल्कि उसकी शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए पूरे वर्ष का विद्यालय शुल्क कुल 11 हजार रुपये विद्यालय को प्रदान किया. इस राशि की रसीद उन्होंने छात्रा के माता-पिता को ससम्मान सौंप दी. अपने संबोधन में श्री माधोगड़िया ने कहा कि शिक्षा समाज के विकास की सबसे मजबूत नींव है. उन्होंने बताया कि राजेश कुमार साह एवं रूबी कुमारी की पुत्री, कक्षा तीन की छात्रा नेहा कुमारी ने अपने वर्ग ही नहीं, बल्कि पूरे विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर परिवार और विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है. इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार झा, सचिव राजेश कुमार चौधरी, प्रधानाचार्य संतोष कुमार भारती, शिक्षिका अभिलाषा कुमारी, रूबी कुमारी सहित अनेक शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे. कार्यक्रम ने शिक्षा के महत्व और प्रतिभा सम्मान की एक सशक्त मिसाल पेश की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










