ePaper

अनुमंडलीय अस्पताल वीरपुर में सुविधाओं की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Updated at : 08 Apr 2025 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
अनुमंडलीय अस्पताल वीरपुर में सुविधाओं की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन

मंत्री का भव्य स्वागत स्थानीय विधायक नीरज कुमार सिंह और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया

विज्ञापन

वीरपुर.सीएचसी भीमनगर के उद्घाटन समारोह में शामिल होने से पूर्व बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय सोमवार को वीरपुर स्थित आईबी पहुंचे. इस अवसर पर मंत्री का भव्य स्वागत स्थानीय विधायक नीरज कुमार सिंह और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें ललित नारायण मिश्रा अनुमंडलीय अस्पताल, वीरपुर की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग की गई. ज्ञापन में बताया गया कि 14.60 करोड़ की लागत से निर्मित यह अस्पताल भवन अत्यंत भव्य है, जो मंत्री की पहल पर ही संभव हो पाया. लोगों ने इसके लिए आभार भी व्यक्त किया, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि सुविधाओं की भारी कमी के चलते मरीजों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. मंत्री को सौंपे गये ज्ञापन में अस्पताल में रिक्त पदों की शीघ्र बहाली करने, ड्रेसर, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और ऑपरेशन सुविधाओं की शुरुआत करने, महिला चिकित्सक और विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति करने, फिजियोथेरेपी उपकरणों की संख्या में वृद्धि करने, मिनी ब्लड बैंक की स्थापना और एनआईसीयू की व्यवस्था करने तथा अस्पताल में ऑक्सीजन की सुनिश्चित उपलब्धता कराने की मांग की है. ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि डॉक्टरों की कमी और इमरजेंसी सेवाओं की सीमित रहने के चलते मरीजों को इलाज के लिए बाहर रेफर किया जाता है, जिससे गरीब और लाचार मरीजों को अत्यधिक कठिनाई होती है. इस अवसर पर गोपाल आचार्य, पशुपति प्रसाद गुप्ता, नगर मंडल अध्यक्ष अभय कुमार जैन, आशीष देवअर्चना मेहता, राजीव रंजन, सुशील मेहता, जीवछ सिंह, अनिल सिंह, अप्पू सिंह, मनीष सिंह, आशीष सिंटू, बजरंग कुमार, निखिल सौरभ झा सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन