लंबित वारंटियों की गिरफ्तारी प्राथमिकता से करने का दिया निर्देश
Updated at : 22 Sep 2025 6:58 PM (IST)
विज्ञापन

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गयी हैं.
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव की तैयारी को ले एसडीएम व एसडीपीओ ने थानाध्यक्षों संग की बैठक
सुपौल. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गयी हैं. इसी क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी इंद्रवीर कुमार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार अनुभवी की संयुक्त अध्यक्षता में अनुमंडल क्षेत्र के सभी थानाध्यक्षों की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि लंबित वारंटियों की गिरफ्तारी प्राथमिकता से की जाए. साथ ही, शस्त्रों का समय पर सत्यापन सुनिश्चित किया जाए. जिनका सत्यापन नहीं हुआ है, उनके शस्त्र लाइसेंस रद्द करने का प्रस्ताव भेजने को कहा गया. इसके अलावा शराब विनष्टीकरण की कार्रवाई में भी तेजी लाने का निर्देश दिया गया. थानाध्यक्षों को आगामी चुनाव के मद्देनजर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी बिंदुओं पर गंभीरता से काम करने को कहा गया. साथ ही अधिक से अधिक निरोधात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव अनुमंडल दंडाधिकारी के न्यायालय में भेजने और बंधपत्र की प्रक्रिया को सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया गया.संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान अनिवार्य
अधिकारियों ने कहा कि सभी थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में संवेदनशील टोलों और क्रिटिकल मतदान केंद्रों की पहचान करें. खासकर ऐसे इलाकों पर विशेष निगरानी रखें, जहां मतदाताओं को डराए-धमकाए जाने की संभावना रहती है. इन स्थानों पर कॉन्फिडेंस बिल्डिंग के लिए लगातार भ्रमण करने को कहा गया. बैठक में यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया कि केंद्रीय बलों के चिह्नित आवास स्थलों पर सभी आवश्यक सुविधाएं प्रखंड विकास पदाधिकारी के समन्वय से उपलब्ध कराई जाएं. बैठक में पुलिस अंचल निरीक्षक प्रशांत कुमार भी उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




