नवाह यज्ञ की सफलता को लेकर बैठक आयोजित

Updated:
विज्ञापन

कार्यकारिणी कमेटी का भी गठन किया गया

विज्ञापन

वीरपुर. नगर पंचायत के वार्ड संख्या 04 स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में नवाह यज्ञ कमेटी के कार्यकारिणी अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि गोपाल आचार्य की अध्यक्षता में रविवार की शाम एक बैठक आयोजित की गई. आयोजित बैठक में नवाह यज्ञ की सफलता को लेकर आवश्यक चर्चा की गई. यज्ञ के कार्यक्रमों में प्रथम कार्यक्रम 27 अप्रैल को रामनवमी को होने वाले ध्वजारोहण, भूमि पूजन व अन्य कार्यक्रम पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए ससमय कार्यक्रम किए जाने पर विचार विमर्श किया गए. इसी दौरान कार्यकारिणी कमेटी का भी गठन किया गया. सभी कार्यकारिणी सदस्यों से धन संग्रह पर चर्चा की गई. सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि नवाह यज्ञ के लिए मंदिर के उत्तरी हिस्से में नौ देवी और देवताओं की प्रतिमा स्थापित की जाएगी. मंदिर के पुजारी महंथ कौशिक पाण्डेय ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर मंदिर परिसर में युद्धस्तर पर तैयारी की जा रही है. जिसमें वेदी का निर्माण कार्य प्रगति पर है. वहीं अध्यक्ष गोपाल आचार्य ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर तैयारी की जा रही है. उम्मीद है कि वीरपुर में होने वाले यह नवाह यज्ञ अद्वितीय होगा. उन्होंने सभी सनातनियों से अपील की है कि इस नवाह यज्ञ में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें, दान करें और पुण्यतिथि के भागी बने.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन