ग्रामीण चिकित्सा सेवा समन्वय की हुई बैठक, जिला कमेटी का किया गया पुनर्गठन

बैठक की अध्यक्षता चिकित्सा सेवा समन्वय समिति के जिलाध्यक्ष अभिनंदन यादव ने की
सुपौल. ग्रामीण चिकित्सा सेवा समन्वय समिति की जिला स्तरीय विशेष बैठक गुरुवार को स्वामी विवेकानंद हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता चिकित्सा सेवा समन्वय समिति के जिलाध्यक्ष अभिनंदन यादव ने की. मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष श्रीनिवास बाबू एवं जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सज्जाद आलम उपस्थित थे. बैठक में सुमित्रा कुमारी, राज किशोर चौधरी, सदानंद यादव, चंद्रानंद मंडल, राधेश्याम मेहता, राजेंद्र प्रसाद मेहता, संजय प्रसाद सिंह आदि मौजूद थे. बैठक के दौरान जिला कमेटी का पुनर्गठन किया गया. जिसमें जिला ग्रामीण चिकित्सा सेवा समन्वय समिति के जिलाध्यक्ष पद पर डॉ अभिनंदन यादव का सर्वसम्मति से पुन: चयन किया गया. सचिव पद पर डॉ राधेश्याम मेहता, कोषाध्यक्ष पद पर सुभाष कुमार, जिला उपाध्यक्ष सह कार्यकारी अध्यक्ष पद पर डॉ संजय प्रसाद सिंह का चयन किया गया. जबकि महिला सेल की जिलाध्यक्ष पद पर सुमित्रा कुमारी का चयन किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार झा
राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










