स्वास्थ्य शिविर में स्वास्थ्य जांच के बाद दी गयी दवाई

कार्यक्रम की अध्यक्षता बसंतपुर बीडीओ सुजीत कुमार मिश्रा ने की
वीरपुर. जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 के तहत बसंतपुर प्रखंड के विशनपुर शिवराम और दीनबंधी पंचायत में मंगलवार को स्वास्थ्य शिविर लगाकर पुरुष, बच्चे एवं महिलाओं की विभिन्न प्रकार की जांच कर निःशुल्क दवाइयां दी गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता बसंतपुर बीडीओ सुजीत कुमार मिश्रा ने की. कार्यक्रम का आयोजन विशनपुर शिवराम पंचायत के वार्ड संख्या 09 झांगर टोला और दीनबंधी पंचायत के वार्ड संख्या 02 महादलित टोला में किया गया. स्वास्थ्य शिविर के दौरान एनसीडी स्कैनिंग, टीवी जांच, फायलेरिया जांच, एएनसी जांच, विभिन्न प्रकार के टीकाकरण किए गए. जांच के दौरान जिन लोगों में उक्त कमियां पाई गई संबंधित रोगों से जुड़े दवाइयां देकर स्वास्थ्य और खान पान से जुड़े सलाह भी दिए. विशनपुर स्वास्थ्य केंद्र पर बसंतपुर बीडीओ सुजीत कुमार मिश्रा और कल्याण पदाधिकारी बजरंग सिंह ने संयुक्त रूप से पौधारोपण भी किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार झा
राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










