ePaper

महादलित की गला काट हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

Updated at : 19 Mar 2025 7:21 PM (IST)
विज्ञापन
महादलित की गला काट हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

थाना क्षेत्र की तेकुना पंचायत के वार्ड 09 में मंगलवार की रात एक अधेड़ व्यक्ति की गला रेत कर निर्मम हत्या किये जाने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

मक्का के खेत में मिला शव, एसपी ने स्वयं घटना स्थल का लिया जायजा कुछ लोगों को हिरासत में ले पुलिस कर रही पूछताछ मृतक भवानीपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड नंबर 13 महादलित टोला का था रहने वाला प्रतिनिधि, प्रतापगंज थाना क्षेत्र की तेकुना पंचायत के वार्ड 09 में मंगलवार की रात एक अधेड़ व्यक्ति की गला रेत कर निर्मम हत्या किये जाने का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान भवानीपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड नंबर 13 महादलित टोला निवासी 50 वर्षीय दिनेश मरीक के रूप में की गयी. घटना के संबंध में मृत परिवार के लोगों ने बताया कि मृतक अपने निजी कार्य से तेकुना पंचायत के इमामपट्टी स्थित आदिवासी टोला गये थे. देर शाम छह बजे तक जब मृतक दिनेश घर वापस नहीं लौटा, तो उसका बड़ा लड़का उसे खोजने आदिवासी टोला गया. जहां उसके पूछने पर जानकारी मिली कि दिनेश आया तो था. जो सिटी रिक्शा से कुछ लोगों के साथ वापस घर लौट गया. उसने फोन कर ई-रिक्शा वाले से अपने पिता के बारे में जानकारी ली. ई-रिक्शा वाले ने बताया कि वो आये तो थे, लेकिन रास्ते में उनके साथ आ रहे अन्य व्यक्तियों से उनकी कहासुनी हो रही थी. इसी दौरान दिनेश ने मुझे वाहन रोकने को कहा. इसके बाद दिनेश व अन्य सभी साथी प्राथमिक स्कूल इमामपट्टी के सामने रास्ते में ही उतर गये. इस बात की जानकारी के बाद मृतक का लड़का उन्हें खोजते हुए घर की ओर आ ही रहा था कि स्कूल के सामने सड़क पर अपने पिता की एक चप्पल देखा. शक होने पर इधर-उधर देखने पर सड़क के बगल वाले खेत में लगा मक्का का पौधा टूटा पाया. यह देख वह मक्का खेत में कुछ दूर गया तो पिता को लहूलुहान देख उसके होश उड़ गये. वह खेत से उल्टे पांव निकल कर शोर मचाने लगा. उसने फोन कर अपने परिवार के लोगों को इसकी सूचना दी. उसका शोर सुन उस सड़क पर आवाजाही करने वाले सहित आसपास के लोग घटना स्थल पर जमा हो गये. फोन पर सूचना पाते ही परिजन भी रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे तो गला कटा शव देख हैरान रह गये. घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही थानाध्यक्ष प्रमोद झा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया. थानाध्यक्ष ने घटना की जानकारी एसपी सहित एसडीपीओ को दी. साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेजा गया. महादलित की गला रेत निर्मम हत्या की जानकारी होते ही एसपी व एसडीपीओ भी रात में ही घटना स्थल पहुंच घटना की विस्तृत जानकारी ली. थानाध्यक्ष ने बताया कि वरीय पदाधिकारियों के निर्देशानुसार ही घटना की रात ही ई-रिक्शा चालक सहित उस पर सवार सभी को शक के आधार पर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. जिससे पूछताछ चल रही है. इधर, पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही चीख पुकार मच गयी. मृतक की पत्नी गीता देवी का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है. मृतक को तीन लड़का और तीन लड़की है. मृतक का दाह संस्कार कर दिया गया. मुखाग्नि बड़े पुत्र ने दी. थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक परिवार की ओर से थाने में आवेदन नहीं दिया गया है. पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है. आवेदन प्राप्त होते ही आगे की कार्रवाई की जायेगी. एफएसएल की टीम पहुंची जांच में थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना को गंभीरता से देखते हुए भागलपुर से एफएसएल की दो सदस्यीय टीम जांच के लिए मंगायी गयी है. वहीं एफएसएल टीम के सदस्यों ने जांच के लिए घटनास्थल से मृतक का खून, कपड़ा, चप्पल, मिट्टी आदि सैंपल के रूप में लिया. टेक्निकल सेल टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर विभिन्न बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन