नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

सड़क हादसे में होने वाली समस्याओं और उसका समाधान मॉक ड्रील के माध्यम से लोगों को बताया
निर्मली. सड़क सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर लोगों को जागरूक करने के लिए मंगलवार को अनुमंडल अस्पताल परिसर में एएनएम की छात्राएं और स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा नुक्कड़ नाटक और मॉकड्रिल का आयोजन किया गया. इस अवसर पर छात्राओं के द्वारा नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया. साथ ही सड़क हादसे में होने वाली समस्याओं और उसका समाधान मॉक ड्रील के माध्यम से लोगों को बताया. वहां उपस्थित लोगों से सावधानी पूर्वक गाड़ी चलने की अपील की गई. मौके पर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ शैलेंद्र कुमार, डॉ एसएन राय, डॉ बैजू कुमार, डॉ आरफा जवी, ट्रेनिंग स्कूल के प्राचार्य मो साजिद, शिक्षिका वर्षा रंजन, ज्योति कुमारी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










