मतदान के अधिकार व जिम्मेदारी के प्रति किया गया जागरूक

Updated:
विज्ञापन

जिले के सभी प्रखंडों में एक साथ चलाया गया जनसंपर्क अभियान

विज्ञापन

– जिले के सभी प्रखंडों में एक साथ चलाया गया जनसंपर्क अभियान – मतदान में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए वोटरों को दिलाया गया संकल्प सुपौल. विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया. जिला स्वीप कोषांग द्वारा जारी दिशा निर्देश के अनुसार बसंतपुर, राघोपुर, छातापुर, त्रिवेणीगंज, किशनपुर, मरौना, सुपौल, सरायगढ़-भपटियाही, निर्मली, प्रतापगंज एवं पिपरा प्रखंड में एक साथ जनसंपर्क अभियान चलाया गया. इस अभियान के तहत स्वच्छता पर्यवेक्षक, आशा, सेविका-सहायिका, महिला पर्यवेक्षिका एवं जीविका दीदियों ने मिलकर गांव-गांव जाकर लोगों को मतदान के अधिकार एवं जिम्मेदारी के प्रति जागरूक किया. कार्यक्रम के दौरान डोर-टू-डोर संपर्क अभियान, महादलित टोला भ्रमण, ई-रिक्शा माइकिंग, लॉवीटीआर बूथ विजिट, जन संवाद अभियान तथा संकल्प पत्र वितरण जैसी गतिविधियां आयोजित की गई. संकल्प पत्र वितरण अभियान के तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति में छात्रों को लोकतांत्रिक दायित्वों के प्रति जागरूक किया गया तथा मतदान में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संकल्प दिलाया गया. जिला प्रशासन ने इस पहल के माध्यम से नागरिकों से हर मतदाता, देश का भाग्यविधाता के संदेश को आत्मसात करते हुए 11 नवम्बर को होने वाले मतदान में शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प लेने की अपील की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन