प्रतापगंज में धूमधाम से मनी भगवान महावीर जयंती

Updated:
विज्ञापन
प्रतापगंज में धूमधाम से मनी भगवान महावीर जयंती

प्रभातफेरी निकाल जैन धर्मावलंबियों ने दिया अहिंसा, सत्य व त्याग का संदेश

विज्ञापन

– प्रभातफेरी निकाल जैन धर्मावलंबियों ने दिया अहिंसा, सत्य व त्याग का संदेश प्रतापगंज. प्रतापगंज बाजार में मंगलवार को भगवान महावीर की 2625वीं जयंती जन्मकल्याणक दिवस के रूप में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई. इस अवसर पर जैन धर्मावलंबी महिला, पुरुष एवं बच्चों ने प्रातः 07 बजे भगवान महावीर के जयकारों के साथ प्रभातफेरी निकाली. प्रभातफेरी बाजार स्थित नमिनाथ जैन मंदिर से शुरू होकर मुख्य मार्गों से गुजरती हुई पुनः मंदिर परिसर में पहुंचकर समाप्त हुई. पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर के संदेशों का उद्घोष करते हुए वातावरण को भक्तिमय बना दिया. मंदिर परिसर में पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर की प्रतिमा के समक्ष धर्म प्रभावना कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. इस अवसर पर जैन मंदिर के व्यवस्थापक मानमल पारख ने महावीर जयंती के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्मकल्याणक के रूप में मनाया जाता है, जो अहिंसा, सत्य और त्याग का संदेश देता है. उन्होंने कहा कि यह पर्व चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है. यह आत्म अनुशासन, शांति एवं जियो और जीने दो के सिद्धांत को आत्मसात करने का अवसर प्रदान करता है. कहा कि भगवान महावीर द्वारा प्रतिपादित पांच सिद्धांत अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह आज भी मानव जीवन के लिए अत्यंत प्रासंगिक है. कार्यक्रम में मानमल पारख, शंकर नौलखा, महेंद्र वैद, पवन श्रीमाल, पंडित लक्ष्मी झा, मनखुश झा, सौरभ छाजेड, अक्षत सेठिया, नमन जैन सहित महिला मंडल की अध्यक्ष राखी सेठिया, रेखा शर्मा, पदमा नौलखा, संजू छाजेड, कीर्ति गोठी, पिंकी छाजेड एवं प्रभा नौलखा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन