धार्मिक न्यास समिति के गठन का स्थानीय लोगों ने किया विरोध

Updated:
विज्ञापन
धार्मिक न्यास समिति के गठन का स्थानीय लोगों ने किया विरोध

पिपरा थाना क्षेत्र की पथरा उत्तर पंचायत स्थित वार्ड पांच में सोमवार को धार्मिक न्यास समिति गठन की जानकारी स्थानीय जनप्रतिनिधि और समाज के किसी भी गणमान्य लोगों को नहीं दी गयी

विज्ञापन

कटैया-निर्मली

पिपरा थाना क्षेत्र की पथरा उत्तर पंचायत स्थित वार्ड पांच में सोमवार को धार्मिक न्यास समिति गठन की जानकारी स्थानीय जनप्रतिनिधि और समाज के किसी भी गणमान्य लोगों को नहीं दी गयी. बावजूद इसके चुनाव स्थल पर पहुंचे जनप्रतिनिधियों व सम्मानित लोगों ने चुनाव समिति में नामित लोगों का विरोध किया. चुनाव कराने पहुंचे अपर दण्डाधिकारी कमलेश कुमार, सीओ उमा कुमारी, थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा द्वारा नामित लोगों के नाम की घोषणा की. जिसमें पथरा उत्तर पंचायत के मात्र तीन चार लोग वो भी एक ही परिवार के सदस्य थे. बांकी सब लोग पथरा दक्षिण पंचायत के थे. जिसे सुनते ही समाज के सभी लोग बैठक का बहिष्कार कर निकल गये. स्थानीय लोगों का आरोप है कि पहले तो राम जानकी नाम से रजिस्ट्रेशन संख्या 4832/24 फर्जी तरीके से किया गया. फिर न्यास परिषद के सदस्यों के नाम का भी चयन वैसे लोगों का किया जा रहा है. जिसका सामाजिक कार्यों से कोई सरोकार नहीं रहा है. अपर दण्डाधिकारी कमलेश कुमार ने बताया कि हाइ कोर्ट के निर्देश पर समिति गठन का निर्देश है. इसी आलोक में सचिव का चयन किया जाना था. जिसके लिए अखबार में विज्ञापन भी निकाला गया. जबकि स्थानीय लोगों का कहना है कि अखबार में विज्ञापन निकलने की जानकारी हमलोग को नहीं हुई. सबसे बड़ा आरोप धार्मिक न्यास परिषद पर लगाया गया है कि वर्ष 2024 में वार्ड 4 में राम-जानकी ठाकुरबाड़ी का रजिस्ट्रेशन कैसे किया गया. जबकि उस वार्ड में किसी भी देवी देवता का ठाकुरबाड़ी नहीं है. स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोगों ने सदर एसडीएम और डीएम से मिलकर इसकी जांच करवाने की मांग के लिए आवेदन देने की बात कही. विरोध करने वाले लोगों में नवीन कुमार गुप्ता, मुखिया मसरुदीन, पूर्व मुखिया हेमनारायण मंडल, पूर्व सरपंच ब्रह्मदेव ठाकुर, कैलाशपुरी मेला सचिव सुनील कुमार, किसुनदेव साह, रामेश्वर मंडल, सियाराम मंडल, राजकुमार निराला सहित अन्य थे.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन