ePaper

लायंस क्लब ने बच्चों के बीच पाठन सामग्री का किया वितरण

Updated at : 09 Sep 2025 5:56 PM (IST)
विज्ञापन
लायंस क्लब ने बच्चों के बीच पाठन सामग्री का किया वितरण

सामग्री पाकर बच्चों ने हर्ष और उत्साह व्यक्त किया

विज्ञापन

राघोपुर. विश्व साक्षरता सप्ताह के अवसर पर लायंस क्लब, सिमराही-राघोपुर-गणपतगंज इकाई द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर, पिपराही में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान नन्हें-मुन्ने बच्चों के बीच पाठन सामग्री और टॉफी का वितरण किया गया. सामग्री पाकर बच्चों ने हर्ष और उत्साह व्यक्त किया. कार्यक्रम में लायंस क्लब के चेयरपर्सन मेंबर सचिन माधोगड़िया, वाइस प्रेसिडेंट नीरज पंसारी, गोपाल पंसारी, विद्यालय के प्राचार्य संतोष भारती समेत कई सदस्य और शिक्षक उपस्थित रहे. चेयरपर्सन मेंबर सचिन माधोगड़िया ने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना नहीं, बल्कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और समाज की प्रगति की नींव है. उन्होंने बताया कि शिक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देना लायंस क्लब की प्राथमिकता है और बच्चों के बीच पाठन सामग्री वितरण कर उन्हें संतोष मिला है कि वे शिक्षा के इस महायज्ञ में योगदान दे पा रहे हैं. विद्यालय के प्राचार्य संतोष भारती ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि और उत्साह बढ़ाने में सहायक होती हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन