कवि देवेन्द्र कुमार चौधरी के प्रथम काव्य-संग्रह ””छोड़ दो पिताओं का शहर”” का हुआ विमोचन

Updated:
विज्ञापन
कवि देवेन्द्र कुमार चौधरी के प्रथम काव्य-संग्रह ””छोड़ दो पिताओं का शहर”” का हुआ विमोचन

प्रतापगंज के कवि व पशे से शिक्षक देवेन्द्र की प्रथम काव्य रचना का भव्य आयोजन में लोकापर्ण से न सिर्फ कवि देवेंद्र का मान सम्मान बढा है.

विज्ञापन

प्रतापगंज सहरसा में आयोजित कोसी साहित्योत्सव में हरिशंकर श्रीवास्तव ””शलभ”” स्मृति साहित्य सम्मान समारोह के अवसर पर एक भव्य आयोजन में कवि देवेन्द्र कुमार चौधरी के प्रथम काव्य-संग्रह ””छोड़ दो पिताओं का शहर”” का औपचारिक विमोचन हुआ. प्रतापगंज के कवि व पशे से शिक्षक देवेन्द्र की प्रथम काव्य रचना का भव्य आयोजन में लोकापर्ण से न सिर्फ कवि देवेंद्र का मान सम्मान बढा है. बल्कि इस युवा कवि द्वारा रचित काव्य संग्रह सम्मान से प्रखंड भी गौरवान्वित हुआ है. इस काव्य-संग्रह का लोकार्पण वरिष्ठ एवं चर्चित कवि ध्रुव गुप्त, वरिष्ठ कवि अरविंद श्रीवास्तव, वरिष्ठ साहित्यकार रामचैतन्य धीरज, कवि एवं ग़ज़लकार शेखर सावंत, वरिष्ठ कवि प्रेम किरण, वरिष्ठ कवि अनिल प्रभाकर, कवयित्री रुबी भूषण, कवयित्री ऋतिका रश्मि तथा कवयित्री ममता मालपानी द्वारा किया गया. इस अवसर पर विधान पार्षद अजय कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि कुमार ज्योति वर्धन, अशोक कुमार वर्मा, रमन कुमार झा, वरिष्ठ आलोचक एवं इतिहासकार भगवान प्रसाद सिन्हा, वरिष्ठ रंगकर्मी अनिल पतंग, नीरज दइया, शहंशाह आलम, संजय कुमार, कुंदन सहित प्रतिष्ठित कवि, लेखक एवं साहित्यकार उपस्थित थे.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन