31 मई को किशनपुर ईदगाह मस्जिद में होगा भव्य जलसा, तैयारियां तेज

प्रतीकात्मक तस्वीर
बैठक में विशेष रूप से अमीरे शरीयत मौलाना अहमद वली फैसल रहमानी के आगमन को लेकर व्यापक तैयारियों पर चर्चा की गई. आयोजन समिति के सदस्य रिजवान अहमद ने बताया कि जलसा की तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू कर दी गई हैं और किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी.
किशनपुर (सुपौल) से जीवछ प्रसाद यादव की रिपोर्ट:
सुपौल: प्रखंड क्षेत्र स्थित ईदगाह वाली मस्जिद में आगामी 31 मई को आयोजित होने वाले भव्य जलसा को लेकर रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता मौलाना हामिद ने की. इसमें विभिन्न गांवों एवं पुनर्वास क्षेत्रों से पहुंचे बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया. जलसा को ऐतिहासिक और सफल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.
बैठक में पीरगंज मोमिन टोला, मुर्कुचिया, धाता, ठाड़ी धाता, दक्षिणी ठाड़ी धाता, कमलजड़ी पुनर्वास, थरबिटिया कोसी कॉलोनी पुनर्वास, रतनपुरा तथा पीरगंज पुनर्वास समेत कई क्षेत्रों के लोग शामिल हुए. सभी लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया.
बैठक में विशेष रूप से अमीरे शरीयत मौलाना अहमद वली फैसल रहमानी के आगमन को लेकर व्यापक तैयारियों पर चर्चा की गई. आयोजन समिति के सदस्य रिजवान अहमद ने बताया कि जलसा की तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू कर दी गई हैं और किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी.
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर करीब 200 से 300 फीट तक भव्य टेंट की व्यवस्था की जाएगी, ताकि दूर-दराज से आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो. इसके अलावा विधि-व्यवस्था, पेयजल, बैठने की सुविधा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर भी टीम लगातार काम कर रही है.
रिजवान अहमद ने बताया कि इस जलसा में बड़े-बड़े ओलमाए इकराम शिरकत करेंगे. इसे देखते हुए आयोजन समिति पूरी गंभीरता के साथ तैयारियों में जुटी हुई है. कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के लोगों में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है.
बैठक में मौजूद लोगों ने कहा कि यह जलसा सामाजिक और धार्मिक दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण होगा. इससे समाज में भाईचारा और आपसी सौहार्द का संदेश जाएगा.
इस मौके पर मो. रियाजुद्दीन, मो. अंजरुल, मो. समद, मो. अनामुल, मो. इरशाद, मो. अब्दुल्ला, मो. अफरोज खान, मो. सज्जाद, मो. शौकत, मो. शोहराब, अली अकबर, मो. रुस्तम, इस्ताक, मो. इसरायल, मो. कमरे आलम, मो. बशीर, मो. दिलशाद, मो. गुलाब, मो. खलील, शाहिद समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shruti Kumari
श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










