ePaper

दरवाजे पर खड़ी स्कॉर्पियो की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Updated at : 29 Apr 2025 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
दरवाजे पर खड़ी स्कॉर्पियो की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

दोनों पीड़ित वाहन मालिकों के द्वारा सदर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है

विज्ञापन

सुपौल. शहर में आज कल हो रहे स्कॉर्पियो चोरी की घटना से गाड़ी मालिकों में हड़कंप मचा हुआ है. मंगलवार की अहले सुबह नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 09 तेल डिपो के समीप से चोरों ने एक स्कॉर्पियो की चोरी कर ली. वहीं सुकमारपुर वार्ड नंबर 03 में स्कॉर्पियो चोरी करने में विफल रहने के कारण चोरों ने गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया गया. दोनों पीड़ित वाहन मालिकों के द्वारा सदर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. दिये आवेदन में नगर परिषद वार्ड नंबर 09 निवासी ब्रह्मनारायण चौधरी ने बताया कि 29 अप्रैल की सुबह उनका स्कॉर्पियो नंबर बीआर 50 पी 3264 की चोरी कर ली गयी. बताया कि स्कॉर्पियो अपने दरवाजे पर लॉक करके खड़ा किये हुआ था. 28 अप्रैल की रात्रि के 11 बजे तक गाड़ी अपने जगह पर ही खड़ी थी. मंगलवार की सुबह 06 बजे जब जगा तो देखा कि कि गाड़ी दरवाजे पर नहीं थी. वहीं नगर परिषद क्षेत्र के सुकमारपुर वार्ड नंबर 03 निवासी रामानंद यादव ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे चोरों ने उनकी स्कॉर्पियो चोरी करने की नीयत से आये, लेकिन स्टार्ट नहीं कर पाये. आक्रोश में आकर चोरों ने स्कॉर्पियो को क्षतिग्रस्त कर भाग गये. वीडियो की फुटेज सीसीटीवी में कैद हो गया. थानाध्यक्ष अनिरूद्ध कुमार ने बताया कि पीड़ित द्वारा आवेदन दिया गया है. पुलिस द्वारा सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन